धान मंडी में मजदूर रहे हड़ताल पर

Raisingh Nagar News
धान मंडी में मजदूर रहे हड़ताल पर

रायसिंहनगर (सच कहूँ न्यूज)। क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा मजदूरों का भुगतान नहीं करने के मामले में अनाज मंडी में मजदूर हड़ताल पर रहे। अनाज मंडी में मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने के मामले में धरना स्थल पर माकपा नेता स्योपत मेघवाल पहुंचे। सैकड़ो की संख्या में धरना स्थल पर मजदूर एकत्रित हुए। क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं करने को लेकर हड़ताल जारी है। सरसों, चना की तुलाई, खिंचाई, मार्का की करीब 13 लाख रुपए मजदूरी के भुगतान की मांग की जा रही है। व्यापार मंडल ने मजदूर संघ के आंदोलन का समर्थन किया है। मजदूर संघ ने कहा कल से उग्र आंदोलन किया गया जाएगा। Raisingh Nagar News

यह भी पढ़ें:– हवाई के जंगलों में लगी भीषण आग, लोगों में फैली दहशत