हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान घर के बाहर खड...

    घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन की नई आबादी में घर के बाहर गली में खड़ी बाइक देर शाम को चोरी हो गई। बाइक मालिक की ओर से टाउन पुलिस थाना में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार राजेन्द्र कुमार (54) पुत्र बिहारी लाल स्वामी निवासी वार्ड 29, गली नम्बर 19, नई आबादी, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में वरिष्ठ तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। 16 अप्रेल की देर शाम करीब साढ़े 7.30 बजे उसकी बाइक नम्बर आरजे 31 एसएफ 4110 घर के बाहर गली में खड़ी थी। कुछ देर उपरांत बाइक सम्भाली तो नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुरा कर ले गया। उसने काफी तलाश की मगर बाइक नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हैड कांस्टेबल प्रताप सिंह को सौंपा है। Hanumangarh News

    Hridyansh: लाखों दुआओं और साढ़े सत्रह करोड़ के इंजेक्शन से बच सकेगी हृदयांश की जिंदगी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here