हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कार ने मारी ट...

    कार ने मारी टक्कर, आगे खड़े टेम्पो से भिड़ा बाइक सवार

    Hanumangarh News

    गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन में भारत माता चौक (Bharat Mata Chowk) पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार आगे खड़े टेम्पो से जा भिड़ा। इससे बाइक सवार का सिर फट गया और खून बहने लगा। हादसे में कार में पिछली सीट पर बैठे एक बुजुर्ग के भी चोट लगी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बाइक सवार को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में कार, बाइक व टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गए।

    होमगार्ड जवान दारासिंह ने बताया कि गुरुवार को उनकी ड्यूटी भारत माता चौक पर थी। चौक के नजदीक साइड में टेम्पो नम्बर आरजे 31 पीए 4561 खड़ा था। टेम्पो चालक सवारी बैठा रहा था। उसी समय जंक्शन की तरफ से कार नम्बर आरजे 45 सीडी 5230 आई। तेज गति से आ रही कार आगे खड़ी बाइक नम्बर आरजे 31 एसजे 5652 में टकरा गई। अचानक कार की टक्कर लगते ही बाइक चालक आगे खड़े टेम्पो से जा टकराया। इससे उसका हेलमेट टूट गया और एक तरफ से सिर फट गया। Accident

    कार में पिछली सीट पर लेटे बुजुर्ग के भी चोटें लगी और वह कार में फंस गया। उक्त बीमार बुजुर्ग को कार चालक अस्पताल में लेकर जा रहा था। उन्होंने कार में फंसे बुजुर्ग को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर घायल बाइक चालक को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर टाउन पुलिस थाना के एएसआई प्रकाश चन्द्र मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवा आवागमन सुचारू करवाया। इस संबंध में किसी प्रकार का मुकदमा थाना में दर्ज नहीं हुआ था। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– सरकारी अध्यापक की अनूठी पहल! बच्चों के बर्थ पर किये कार्य को सभी ने सराहा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here