हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Bulandshahr: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

    Bulandshahr
    Bulandshahr: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

    Bulandshahr/ स्याना(कपिल देव इन्सां)। नगर के बुलन्दशहर हाईवे मार्ग स्थित ग्राम हर्वानपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर शाम क्षेत्र के ग्राम बीहटा निवासी 30 वर्षीय अभिषेक त्यागी बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर की ओर से नगर की तरफ आ रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने ग्राम हरवानपुर के निकट बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत्यु घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि सव.को कब्जे में लेकर मृत के स्वजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्वजन के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here