हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बाइक-टैम्पू क...

    बाइक-टैम्पू की टक्कर में बाइक सवार राज मिस्त्री घायल

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव गिदड़ांवाली (Gidranwali) से रात्रि के समय घर लौट रहा एक राज मिस्त्री की टैम्पू के टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार कंधवाला अमरकोट निवासी मुखतयार सिह पुत्र नरैण सिंह आयु करीब 32 साल जो कि राज मिस्त्री का काम करता है कल रात्रि गिदड़ांवाली में काम करके वापिस अपने बाईक पर घर आ रहा था कि जब वह ढाणी नाईयां वाली के निकट पहुंचा तो एक टैम्पू से उसकी टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं टैम्पू चालक वकील सिंह ने ही उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जाता है कि टैम्पू की टक्कर के कारण मुख्तयार की टांग टूट गई है। जिसका आप्रेशन होगा। इधर पुलिस ने दोनों व्हीकलों में कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– बिट्टू बजरंगी को नूंह से भेजा फरीदाबाद जेल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here