हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    बर्ड फ्लू का कहर: तीन लाख से अधिक मारी जाएगी मुर्गियां

    Jharkhand Bird flu News
    Jharkhand Bird flu: झारखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि, राज्य में अलर्ट घोषित

    इस देश में बर्ड फ्लू के कारण तीन लाख से अधिक मुर्गियों को मारा जायेगा

    टोक्यो (एजेंसी)। जापान के आओमोरी प्रांत में बर्ड फ्लू के नए (Bird flu 2023) प्रकोप के कारण करीब तीन लाख 30 हजार मुर्गियों को मारा जायेगा। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रशासन ने आज यहां जारी एक बयान में कहा ह्ल23 मार्च को संबंधित संस्थानो को एक फार्म पर मृत पक्षियों की संख्या में वृद्धि के बारे में एक संदेश प्राप्त हुआ। बर्ड फ्लू वायरस की मौजूदगी की जांच के बाद 13 में से 11 पक्षियों के नतीजे पॉजिटिव पाए गए।ह्व उन्होंने बताया कि तीन लाख 30 हजार मुर्गियों को मारा जायेगा।

    क्या है मामला | Bird flu 2023

    उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फर्म के चारों ओर तीन किलोमीटर क्षेत्र के दायरे में मुर्गियों और अंडों के परिवहन के लिए अलग करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अधिकारी फर्म और उपकरणों को कीटाणुरहित करेंगे। आओमोरी प्रान्त में इस मौसम में बर्ड फ्लू का यह तीसरा प्रकोप है। नवीनतम प्रकोपों ​​को ध्यान में रखते हुए जापान में इस मौसम में मारी गई मुर्गियों की संख्या एक करोड़ पचास लाख से अधिक हो गई है, जो कि देश में अब तक सबसे अधिक है। पिछले वर्ष 28 अक्टूबर से देश के 47 प्रान्तों में से 25 में बर्ड फ्लू पाया गया है। इसके अलावा वायरस के कारण चिकन और अंडे की कीमत पिछले 29 वर्षों के शिखर पर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here