हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पंडितों के दर...

    पंडितों के दर्द की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती भाजपा: कांग्रेस

    The Pain of Pandits sachkahoon

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने कहा है कि कश्मीरी पंडितों (The Pain of Pandits) के पलायन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिम्मेदार है और वह चाहे कितना भी नाटक कर ले लेकिन कश्मीरी पंडितों को दिए दर्द की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

    पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि कश्मीरी पंडितों के दर्द (The Pain of Pandits) के लिए भाजपा जिम्मेदार गुनाहगार है क्योंकि वह उस समय केंद्र में सरकार को समर्थन दे रही थी और उसने कश्मीरी पंडितों की लिए कुछ नहीं किया। इस बीच कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने भी कहा कि कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को लेकर जो फिल्म बनाई गई है वह प्रोपेगेंडा है और उसमें तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर हिंसा को बढ़ावा देने का प्रयास हुआ है।

    कांग्रेस ने अपने अधिकारिक पेज पर ट्वीट किया, ‘कश्मीरी पंडितों के नाम पर भाजपा जितनी मर्जी राजनीति कर ले, आँसू बहाने का ढोंग कर ले। मगर अपने गुनाह को छिपा नहीं पाएगी। वीपी सिंह सरकार में सत्ता की साझीदार भाजपा कश्मीरी पंडितों के दर्द की जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

    कश्मीर फाइल्स नफरत को उकसाती हैं

    रमेश ने कहा, ‘कुछ फिल्में बदलाव के लिए प्रेरित करती है। कश्मीर फाइल्स नफरत को उकसाती हैं। सत्य न्याय, पुनर्वास, मेल-मिलाप और शांति की ओर ले जा सकता है। प्रचार तथ्यों से छेड़छाड़ करता है, गुस्से (The Pain of Pandits) को भड़काता है और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए इतिहास को भी तोड़-मरोड़ कर पेश करता है। राजनेता घाव भरते हैं। प्रचारक फूट डालो और राज करो के लिए भय के माहौल में पूर्वाग्रह का फायदा उठाते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here