हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा पंडित द...

    भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का कर रही अनुसरण: आदित्य

    Pandit Deendayal Upadhyay sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला मीडिया प्रवक्ता कपिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला व वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा ने की। भाजपा नेताओं ने कहा कि एकात्म मानववाद जैसी विचारधारा और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 105वीं जयंती है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में एकात्म मानववाद के दर्शन को प्रस्तुत करने वाले उपाध्याय का मानना था कि हिन्दू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति हैं। भारतीय जनता पार्टी आज भी उनके विचारों का अनुसरण करती है और हर वर्ष उनकी जयंती को व्यापक स्तर पर मनाती है। इस मौके पर सुरेंद्र आर्य, गंगासागर केहरवाला, राजेंद्र लोहिया, महावीर गोदारा, सुखविंद्र बराड़, हनुमान गोदारा, सुरेश पंवार, रमेश जैन, जसविंद्र कौर पिंकी, जिकेश मेहता, सुमन शर्मा, बलवान जांगड़ा, रामचंद्र कंबोज, भावना शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।