हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश बेगूसराय में ...

    बेगूसराय में भाजपा नेता की हत्या

    Murder

    बेगूसराय (एजेंसी)

    बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर गांव में अपराधियों ने आज तड़के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमरौर पंचायत के अध्यक्ष और भाजपा नेता गोपाल सिंह (40) अपने घर के बाहर सोये हुये थे तभी अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने लोहे की छड़ से गोपाल सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।