हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बुलंदशहर में ...

    बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता की मौत

    Bulandshahr
    Bulandshahr बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग में भाजपा नेता की मौत

    बुलंदशहर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला में गुरुवार देर रात एक विवाह समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की गोली लगने से मृत्यु हो गई। यह घटना थाना चोला क्षेत्र के ग्राम खानपुर की है, जहां ककोड़ थाना क्षेत्र के अजय नगर निवासी शिवम की बारात आई हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार समारोह के दौरान सुग्रीव नामक व्यक्ति द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान गोली भाजपा नेता धर्मेन्द्र भाटी की छाती में जा लगी। घटना के समय धर्मेन्द्र भाटी कुर्सी पर बैठे हुए थे। गंभीर रूप से घायल भाटी को तत्काल नोएडा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।