हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भाजपा ने कुलद...

    भाजपा ने कुलदीप सेंगर की पत्नी को बनाया प्रत्याशी

    Sangeeta Sengar

    लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बहुचर्चित माखी कांड में दुष्कर्म तथा पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर चौरासी से जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया है। दुष्कर्म में दोषी पाए जाने के बाद से भाजपा से निष्काषित कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर को एक बार फिर मैदान में हैं। बांगरमऊ से विभिन्न पार्टी से चार बार विधायक रहे सेंगर की पत्नी उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी। उनको टिकट देने के फैसले का उन्नाव में भाजपा के नेता दबे स्वर में विरोध भी कर रहे हैं।

    भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने तीसरे चरण के जिला पंचायत के चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम घोषित किया। इस सूची में संगीता सेंगर का नाम देखने के बाद सभी हैरत में हैं। ऐसे में विवादित कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को टिकट देकर विपक्ष को मौका दिया है। पार्टी ने संगीता को उन्नाव में जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया है। संगीता सेंगर उन्नाव से पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। भाजपा ने उन्हेंं दोबारा टिकट दिया है। संगीता को उन्नाव के फतेहपुर चौरासी तृतीय से टिकट दिया गया है। उन्नाव में तीसरे चरण यानी 24 अप्रैल को चुनाव होंगे।

    देखिए पूरी लिस्ट

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।