हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा विधायक अरुण सिन्हा ने कर दिया बड़ा ऐलान

    Bihar Assembly Election News

    Arun Kumar Sinha Announcement : पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन पटना के कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा ने पहले ही चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय ले लिया है। चर्चा थी कि उनके टिकट पर संशय था, इसी कारण उन्होंने चुनावी मैदान में हिस्सा न लेने का ऐलान कर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे संगठन के लिए सक्रिय रहेंगे। Bihar Assembly Election News

    चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन पार्टी के लिए करते रहेंगे काम

    अरुण कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर सोमवार को लिखा, “आगामी विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा। पिछले 25 वर्षों में आप सभी ने जो विश्वास एवं सहयोग दिया उसका सदा आभारी रहूंगा। कार्यकर्ता सर्वोपरि, संगठन सर्वोपरि।” बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार:

    • जदयू और भाजपा — 101-101 सीटें
    • लोजपा (रामविलास) — 29 सीटें
    • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) — 6 सीटें
    • राष्ट्रीय लोक मोर्चा — 6 सीटें
    • महागठबंधन की ओर से सीटों के बंटवारे की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

    चुनाव तिथियाँ

    पहला चरण: 6 नवंबर

    दूसरा चरण: 11 नवंबर

    मतगणना: 14 नवंबर

    मुख्य मुकाबला एनडीए (भाजपा-जदयू नेतृत्व) और महागठबंधन (राजद नेतृत्व) के बीच माना जा रहा है। महागठबंधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहा है। बिहार की चुनावी जंग में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। Bihar Assembly Election News