हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Mann Ki Baat:...

    Mann Ki Baat: गुरुग्राम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, सीएम सैनी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, सीएम सैनी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली भी रहे मौजूद

    • मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर आमजन से एक पेड़ मां के नाम अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान
      संजय कुमार मेहरा | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का रेडियो कार्यक्रम मन की बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने सेंकड़ों लोगों के साथ गुरुग्राम में सुना। Gurugram News

    बादशाहपुर विधानसभा के बूथ संख्या-4 स्थित जीएनएच कन्वेंशन सेंटर में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उस पर संवाद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में अपनी स्वयं की मेहनत से देशहित में योगदान देने वाले नागरिकों के अनुभवों को सांझा करते हैं, जिससे आमजन को प्रेरणा मिलती है। इस कार्यक्रम से एक बड़ा लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी व आमजन को मिलता है। Gurugram News

    कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेताओं द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभान्वित पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड लाभ पत्र भी वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करना है। गुरुग्राम में आयोजित यह कार्यक्रम जनसंपर्क व जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर आमजन से एक पेड़ मां के नाम अभियान में सक्रिय सहभागिता आह्वान किया। सीएम नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ वाटिका चौक के नजदीक वन विभाग द्वारा बादशाहपुर ड्रेन के ऊपर विकसित किए गए फॉरेस्ट कॉरिडोर पर पौधारोपण कर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान में बढ़-चढक़र भाग लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प ले। यह प्रयास न केवल हरियाणा को हरा- भरा बनाने में सहायक होगा बल्कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी योगदान देगा। Gurugram News

    इस अवसर पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व सांसद एवं भाजपा के संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, डीसी अजय कुमार, निगमायुक्त प्रदीप दहिया, पूर्व विधायक संजय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, कार्यक्रम के संयोजक एवं निगम पार्षद कुलदीप यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– History News: कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे थिएटर को लील लिया, फिर हुआ चमत्कार, जानिये…