हमसे जुड़े

Follow us

15 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यूपी विधानसभा...

    यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, आज लखनऊ आएंगे भाजपा अध्यक्ष नड्डा

    Delhi News
    Delhi Elections: ''हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी!''

    लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को एक बार फिर दो दिनों के लिये संगठनात्मक प्रवास पर लखनऊ आयेंगे। नड्डा आज सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेगें। जहां पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकतार्ओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। वह 11:30 बजे इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेगें।

    साढे तीन बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे

    भाजपा अध्यक्ष दोपहर सवा एक बजे विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे जबकि साढे तीन बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। शाम चार बजे नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रियों, पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। वे लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे। नड्डा आठ अगस्त को सुबह 10:40 बजे आगरा पहुंचेंगे और 11:00 बजे होटल ताज विलास में पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय टीम और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे इसी स्थान पर विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। शाम तीन बजे नड्डा आगरा में ही होटल एसएनजे गोल्ड में कोरोना वॉरियर्स सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें कई चिकित्सक भी भाग लेंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।