हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    BJP Candidate List: हरियाणा में बीजेपी ने जारी की 67 उम्मीदवारों की सूची, देखें किसको कहां से मिला टिकट

    Chandigarh News
    फाईल फोटो

    सीएम नायब सैनी को लाड़वा और कैप्टन अभिमन्यू को नारनौंद से लड़ेंगे चुनाव

    • श्रुति चौधरी, सुनीता दुग्गल, शक्ति शर्मा और आरती राव सहित आठ महिला प्रत्याशियों पर खेला दाव

    नई दिल्ली (एजेंसी)। BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर सायं हरियाणा विधान सभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएम नायब सैनी सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सूची के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सैनी को लाडवा से, शक्ति रानी शर्मा से कालका, ज्ञानचंद गुप्ता को पंचकूला, अनिल विज को अंबाला कैंट, असीम गोयल को अंबाला शहर, संतोष सारवान को मुलाना, बलवंत सिंह को साढ़ौरा, कंवरपाल गुर्जर को जगाधरी, घनश्याम दास अरोड़ा को यमुनानगर, श्याम सिंह राणा को रादौर, सुभाष कलसाना को शाहाबाद, सुभाष सुधा को थानेसर, कमलजीत सिंह अजराना को पिहोवा, कुलवंत बाजीगर

    को गुहला, कमलेश ढांडा को कलायत, लीला राम गुर्जर को कैथल, भगवान दास कबीरपंथी को नीलोखड़ी, रामकुमार कश्यप को इन्द्री, जगमोहन आनंद को करनाल, हरविन्द्र कल्याण को घरौंडा, महीपाल ढांडा को पानीपत ग्रामीण, प्रमोद विज को पानीपत शहर, कृष्ण पंवार को इसराना, मनमोहन बड़ाना को समालखा, पवन खरखौदा को खरखौदा, निखिल मदान को सोनीपत, अरविंद शर्मा को गोहाना, रामकुमार गौतम को सफीदों, कृष्ण लाल मिढ़ा को जीन्द, देवेन्द्र अत्री को उचाना कलां, देवेन्द्र सिंह बबली को टोहाना, दूड़ाराम को फतेहाबाद, सुनीता दुग्गल को रतिया से, राजेन्द्र देसुजोधा को कालांवाली, शीशपाल कंबोज को रानियां, भव्य बिश्नोई को आदमपुर, अनूप धानक को उकलाना, कैप्टन अभिमन्यू को नारनौंद, विनोद भ्याना को हाँसी, रणबीर गंगवा को बरवाला, डॉ. कमल गुप्ता को हिसार, रणधीर पनिहार को नलवा,

    जेपी दलाल को लोहारू, उमेद पातुवास को बाढ़ड़ा, सुनील सांगवान को दादरी, घनश्याम सर्राफ को भिवानी, श्रुति चौधरी को तोशाम, कपूर वाल्मिकी को बवानीखेड़ा, दीपक हुड्डा को महम, मंजू हुड्डा को गढ़ी सांपला किलोई, रेणु डाबला को कलानौर, दिनेश कौशिक को बहादुरगढ़, औमप्रकाश धनखड़ को बादली, कप्तान भिरड़ाना को झज्जर, संजय कबलाना को बेरी, कुमारी आरती सिंह राव को अटेली, अभय सिंह यादव को नांगल चौधरी, अनिल दहिना को कोसली, लक्ष्मण सिंह यादव को रेवाड़ी, राव नरबीर सिंह को बादशाहपुर, मुकेश शर्मा को गुरुग्राम, तेजपाल तंवर को सोहना, गौरव गौतम को पलवल, टेकचंद शर्मा को पृथला, मूलचंद शर्मा को बल्लभगढ़, विपुल गोयल को फरीदाबाद और राजेश नागर को तिगांव से चुनाव मैदान में उतारा है। BJP Candidate List

    बीजेपी ने की लिस्ट जारी सोनीपत से निखिल मदन होंगे प्रत्याशी

    खरखौदा। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी की पहली हरियाणा विधानसभा चुनाव मैं प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो गई। जिसमें गोहाना से पूर्व सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा, सोनीपत से मेयर निखिल मदान, व खरखौदा से पवन उम्मीदवार बनाया है।

    यह भी पढ़ें:– कई जिलों से पकड़ी गई चार करोड़ 13 लाख रुपए कीमत के नशीले पदार्थों की खेप को पुलिस ने बॉयलर में जलाकर किया नष्ट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here