हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश बीजेपी का जार...

    बीजेपी का जारी स्टिंग वाला वार… सिसोदिया पर प्रहार !

    Delhi Excise Policy Scam

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। शराब नीति मामले पर भाजपा ने आप सरकार पर जमकर आरोप लगाए है। भाजपा ने एक Sting operation किया जिस पर पूरी भाजपा टीम ने आप नेताओं को जमकर घेरा। वहीं इस स्टिंग में Manish Sisodia ने कहा कि से स्टिंग मेरे पास भी है।

    भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कथित ‘स्टिंग’ आॅप्रेशन (BJP releases video) जारी किया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल बने थे तो उन्होंने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि कोई भ्रष्टाचार करे तो आप उसका स्टिंग आॅप्रेशन कर लेना और हमें भेज देना। आज वहीं हो गया, स्टिंग में जो दिखाया गया है उसमें एक बात तो साबित होती है जो लोग भ्रष्टाचार न करने की कसम खाते थे वहीं भ्रष्टाचारी बनकर सामने आए है।

    यह भी पढ़े:- शराब घोटाले में Manish Sisodia आरोपी नंबर 1, जानें अब तक के अपडेट्स

    भाजपा के आरोप | Manish Sisodia

    • भाजपा ने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया ने मोटा माल कमाया।
    • आप सरकार ने अपने मित्रों से बड़ी दलाली ली है।
    • मोटी दलाली लेकर दिल्ली को नुक्सान में धकेला।
    • यह स्टिंग उस व्यक्ति का है जो -मनीष सिसोदिया के हाथ में मोटा माल देता था।
    • ठेकेदारों व केजरीवाल, सिसोदिया के मित्रों को 80 फीसदी प्रॉफिट मिलता था।
    • मारवाह ने कहा कि हम कच्ची कॉलोनी में दुकाने ले रहे थे, हमसे 250 करोड़ रुपये लिए है।

    प्राथमिकी में दर्ज किए गए नाम निम्नलिखित हैं:-  Sting operation

    1. मनीष सिसोदिया, उप-मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार
    2. अरवा गोपी कृष्णा, तत्कालीन उत्पाद आयुक्त, दिल्ली सरकार
    3. आनंद तिवारी, तत्कालीन उत्पाद उपायुक्त, दिल्ली सरकार
    4. पंकज भटनागर, तत्कालीन उत्पाद सहायक आयुक्त, दिल्ली सरकार
    5. विजय नायर
    6. मनोज रॉय
    7. अमरदीप ढाल
    8. समीर महेंद्रु
    9. अमीत अरोड़ा
    10. मेसर्स बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड
    11. दिनेश अरोड़ा
    12. मेसर्स महावीर लिकर्स
    13. सन्नी मारवाह
    14. अरुण रामचंद्र पिल्लई
    15. अर्जुन पांडे
    16. अन्य अनाम सार्वजनिक सेवक और निजी व्यक्ति

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here