हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पेपर लीक मामल...

    पेपर लीक मामले को लेकर घेरेंगे विधानसभा

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने ली बैठक

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, किसान कर्जमाफी इत्यादि जनहित के मुद्दों को लेकर मार्च के पहले सप्ताह में युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा घेराव आंदोलन की तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बैठक लेकर मार्गदर्शन दिया एवं रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. पूनियां ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के कुशासन से आमजन परेशान है और नौजवान हैरान, निराश एवं आक्रोशित है, जो कांग्रेस सरकार की विदाई के लिये तैयार है।

    यह भी पढ़ें:– हवाई अड्डे पर 47 लाख रुपये का सोना जब्त

    भाजपा ने पहले भी कई बार जयपुर से लेकर सभी जिलों में सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस सरकार के कुशासन खिलाफ आंदोलन एवं धरने प्रदर्शन कर मजबूती से लड़ाई लड़ी। युवा मोर्चा से आह्वान किया है कि एक बार फिर सड़क पर उतरकर राज्य की युवा और किसान विरोधी कांग्रेस सरकार को जगाने का काम करेगा। कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 साल के शासन पर पेपर लीक काला धब्बा है, जो इनके शासन में 18 से अधिक बार पेपर लीक चुके हो चुके हैं, जिसमें सरकार में बैठे लोगों के तार पेपर लीक माफियाओं से जुड़े हुये हैं, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत उन्हें संरक्षण देने का काम कर रहे हैं, जबकि उन्हें पेपर माफियाओं पर शिकंजा कसकर युवाओं को न्याय देना चाहिये, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं और बार-बार पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

    कांग्रेस सरकार ने नौजवानों के सपने तोड़ने का काम किया है, पेपर लीक प्रकरण से प्रदेश का युवा अवसाद में जाकर आत्महत्या कर रहा है। पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, माफिया, गैंगस्टर का बढ़ता आतंक-किसान कर्जमाफी कांग्रेस सरकार के पतन के बड़े कारक होंगे। इससे हमेशा के लिये प्रदेश से कांग्रेस का अंत हो जायेगा। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल, चंद्रवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ, नरेन्द्र पिलानिया, विपुल शर्मा, प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा, विनोद सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आईदान सिंह भाटी इत्यादि सहित प्रदेश के सभी जिलों के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here