हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भाजपा प्रदेश ...

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने गिनाई कांग्रेस सरकार की नाकामियाँ

    Bharatpur News
    भारतीय जनता पार्टी की संभाग बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी

    पार्टी की संभाग बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न | Bharatpur News

    भरतपुर। आज भारतीय जनता पार्टी की संभाग बैठक जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी की मुख्य आतिथ्य में तथा जिला अध्यक्ष रिशि बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारम्भ में भारत माता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक का विधीवत शुभारम्भ हुआ।

    भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रिशि बंसल ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी इनके बाद संभाग के प्रभारी हेमराज मीणा ने नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की समिक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच ने विस्तार से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अन्तर्गत विभिन्न मोर्चो और प्रोकोष्ठ के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की एवं संभाग के सहप्रभारी सोमकांत शर्मा ने हमारी कार्यप्रणाली विषय पर अपना उदबोधन दिया। Bharatpur News

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने पूरे संभाग का जिला संयोजक एवं विधानसभा संयोजकों से अब तक के हुए कार्यक्रमों का व्रत लिया तथा इस अभियान के माध्यम से आमजन के बीच कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, जंगलराज, तुष्टीकरण, किसान बदहाली, महिला असुरक्षा, पेपर लीक प्रकरण जैसे विषयों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच ले जा कर सरकार की नाकामियाँ से अवगत कराने पर जोर दिया तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को विभिन्न चौपालों, पदयात्राओं आदि के माध्यम से जनता के बीच उपलब्ध्यिाँ बताने पर बल दिया।

    बैठक में भरतपुर संभाग के जिलाअध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, जिला संयोजक, विस्तारक संभाग के सांसद, पूर्व संसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, मेयर ,चेयरमैन, प्रधान, प्रदेषपदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी बनवारी लाल सिघंल ने किया। Bharatpur News

    बैठक के बाद बिजली चौराहे से लेकर नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अन्तर्गत यात्रा के भरतपुर विधानसभा के संयोजक के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गयी जिसमें सरकार के फेल कार्ड़ के माध्यम से आमजन को अबगत कराया गया पदयात्रा में जिला अध्यक्ष रिशी बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, सत्येन्द्र गोयल, ब्रजेष अग्रवाल, उदय सिंह, यष अग्रवाल, देवेन्द्र चामड़, जिला प्रभारी बनवारी लाल सिंघल, गोरधन सिंह जादौन, सभांग सयोंजक विस्तारक योजना राजवीर सिंह, जिला संयोजक मनोज भारद्वाज, विधान संयोजक अरविन्दपाल सिंह, उपजिला प्रमुख अभयवीर सोलंकी, मण्डल अध्यक्ष नरैन्द्र सिंघल, उमाषंकर षर्मा, हमबीर सिंह, गोविन्द सिंह, रुपेन्द्र सिंह जघीना, मोहन रारह, सौरभ ताखा, मोहित चतुर्वेदी, जगदीष अजान, प्रहलाद सरपंच, अमरसिंह विस्तारक, गजेन्द्र सैनी, महामंत्री अनिल गोयल, रुपसिंह केन अनू चौधरी, डॉ. सुधा सिंह,सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता निभायी।

    यह भी पढ़ें:– सरकार आई तो सोशल सिक्योरिटी थीम को बढ़ाएंगे आगे : अशोक गहलोत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here