हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल पंजाब द्वारा ...

    पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी रोके जाने को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान आया सामने

    Kaithal News
    Kaithal News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली पत्रकारों से बातचीत करते हुए

    हरियाणा का पानी न रुका था, न रुकेगा: मोहनलाल बडौली

    • पानी पर सभी का अधिकार, पंजाब के साथ जल समझौता बहुत पुराना: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष | Kaithal News

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: भाजपा अध्यक्ष बड़ौली कैथल में भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होने आए थे। कार्यक्रम का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज ने किया था, जिसमें स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी भाग लिया। उन्होंने धर्मशाला में पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया। Kaithal News

    उन्होंने कहा कि पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी न कभी रुका है और मैं कभी रुकेगा पानी पर सबका अधिकार है। पंजाब के साथ वह जल समझौता कोई आज का नहीं है। पंजाब हरियाणा और हिमाचल जब अलग-अलग हुए थे। उसे समय यह समझौता हुआ था। यह प्राकृतिक जल स्रोत है। इस पर सभी का अधिकार है। बीबीएमबी स्वतंत्र बोर्ड है। जो जल पानी के बंटवारे का काम करता है। पंजाब में केजरीवाल की पार्टी की सरकार है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी हरियाणा पर जमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। तब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना के पानी का आचमन कर पानी पीकर दिखाया था। यह एक राजनीतिक स्टंट है। जिसे हरियाणा और पंजाब की जनता अच्छी तरह जानती है। Kaithal News

    भाजपा सरकार की ओर से वन नेशन वन इलेक्शन करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई बीजेपी का एजेंडा नहीं है। यह राष्ट्र का एजेंडा है। सभी पंचायतें और संस्थाएं राष्ट्रपति महोदय को इसके पक्ष में अपने प्रस्ताव भेज रही हैं। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में जो कमेटी बनाई गई है। उसने रिपोर्ट दी है कि वन नेशन वन इलेक्शन से देश में विकास के बहुत अधिक काम हो सकते हैं। देश में 1962 तक भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ हुए हैं। कुछ कारणों से यह जो व्यवस्था खराब हुई है उसे ठीक करने की जरूरत है। यह पूरे राष्ट्र का एजेंडा है कि जो पैसा अलग-अलग चुनाव करवाने से खर्च होता है, उसे बचाया जाए और विकास के कामों में लगाया जाए।

    यह भी पढ़ें:– महिला मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 15 ग्राम स्मैक बरामद