हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लोकमाता अहिल्...

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर एक महान शासक रही जिसने सर्वसमाज की भलाई के लिए कार्य किया-पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    Yamunanagar
    Yamunanagar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर एक महान शासक रही जिसने सर्वसमाज की भलाई के लिए कार्य किया-पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

    भाजपा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती लगातार 10 दिन मनायी जाएगी – पूर्व विधायक लतिका शर्मा | Yamunanagar

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर द्वारा बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है, दिनांक 21 मई से 31मई तक जिला यमुनानगर में अलग-अलग जगहों पर यह जयंती समारोह मनाएं जाएंगे, इसी कड़ी के अंतर्गत जिला कार्यालय यमुना कमल में जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा पूर्व विधायक लतिका शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति रही साथ में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, मेयर सुमन बहमनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रही।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यालय यमुना कमल में नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर एक महान शासक, योद्धा और समाजसेवी थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में अपने समस्त मालवा क्षेत्र को समृद्धि और सुरक्षा प्रदान की। Yamunanagar

    उनकी जयंती के अवसर पर, हम उनके जीवन और योगदानों को याद करते हैं और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति कौन बढ़ावा देते हुए अहिल्याबाई होलकर ने कई हिंदू मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया और शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा दिया,उन्होंने सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई और लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने का साहसिक कार्य किया, अहिल्याबाई होलकर ने अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण और जल संरक्षण के बुनियादी ढांचे पर जोर दिया और स्थानीय हथकरघा उद्योग का विकास किया। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि वह सभी से आग्रह करती हैं कि वे लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में शामिल हों और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लें।

    आइए, हम सब मिलकर उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के विकास में योगदान दें। पूर्व विधायक मुख्य वक्ता लतिका शर्मा ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल होता था उसे समय अहिल्याबाई ने घर से बाहर निकल कर पढ़ाई की और उसके उपरांत राज्य की व्यवस्था संभाल कर एक कुशल प्रशासक के रूप में अंतोदय के सिद्धांत पर चलते हुए एक कुशल प्रशासक के रूप में राज किया जिसमें सर्व समाज के लोग खुशी-खुशी रहते थे। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर ने एक महिला होकर उस दौर में शासन चलाया जब स्त्रियों को राजनीतिक भागीदारी का अधिकार भी नहीं था।

    अपनी बुद्धिमत्ता, करुणा और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने नारी सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण पेश किया। अहिल्याबाई ने राज्य को मजबूत करने के लिए अपने नेतृत्व में महिला सेना की स्थापना की। अहिल्याबाई ने स्त्रियों को उनका उचित स्थान दिया। अहिल्या ने लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई को विस्तार देने का प्रयास किया। जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम में जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए ।कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला व जिला महामंत्री सुरेन्द्र बनकट ने किया। Yamunanagar

    इस दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा पूर्व विधायक बलवंत सिंह पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, मेयर सुमन बहमनी, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेन्द्र बनकट,पूर्व मेयर मदन चौहान ,पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, अनिल कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर, मनीषा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश बब्बर, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद मनु कृष्ण सिंगला, पार्षद भानु प्रताप, ओमपाल,पार्षद अंकित गोयल, पार्षद मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा,रामचंद्र शास्त्री,शशि दुरैजा, रिंकू धीमान,परदुमन सिंह लाड्डी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। Yamunanagar

    यह भी पढ़ें:– साहित्य गौरव पुरस्कार वितरण में गड़बड़ी की जांच के आदेश