हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा ने सभी ...

    भाजपा ने सभी वर्गों के हित में किया काम: सिंगला

    BJP

    निसिंग (सच कहूँ न्यूज)। समाजसेवी प्रेम चंद सिंगला ने कहा कि शहर के चौमुखी विकास के लिए जनता का साथ, विश्वास और सभी शहरवासियों के प्रयास के साथ साथ प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व हलका विधायक धर्मपाल गोंदर के साथ मिलकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। शनिवार को क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी प्रेम चंद सिंगला पूर्व मंडी प्रधान व नंबरदार वेदप्रकाश त्यागी की अध्यक्षता को एक बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। सिंगला ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सभी विषमताओं से प्रदेश को मुक्त प्रदेश बनाने में लगे हुए है।

    प्रदेश को गरीबी, भ्रष्टाचार, सम्प्रदायवाद व जातिवाद से मुक्त बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। गठबंधन सरकार देश के इतिहास में पहली ऐसी सरकार है। जिसने सभी वर्गो के हित के लिए कार्य किया है। प्रेम सिंगला शहर की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि शहर की जनता जिस भरोसे से हमारी हौसलाफजाई की है,उन्हें हम कभी टूटने नहीं देगें। सिंगला ने बताया कि हमारे परिवार ने सामाजिक जीवन में भी कभी दिखावे का सहारा नहीं लिया और हमारी राजनीतिक जिंदगी भी खुली किताब की तरह ही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here