हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कांग्रेस, माक...

    कांग्रेस, माकपा कार्यालयों में आगजनी करने का भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

    BJP workers

    अगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा में कांग्रेसी कार्यकतार्ओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP workers) कार्यकर्ताओं पर हमला करने और कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यालयों पर आगजनी करने का आरोप लगाया है। पश्चिम त्रिपुरा में मंगलवार रात सेपहीजाला जिले के विशालगढ़ के चरिलम में कांग्रेस और माकपा कार्यकर्ता मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत का जश्न मना रहे थे।

    इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर पार्टी कायकतार्ओं पर हमला किया और उनके कार्यालयों में आग लगा दी। रिपोर्ट के अनुसार कल शाम शहरी स्थानीय निकायों के उपचुनाव में भागीदारी की पुष्टि के बाद उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने चार राज्यों में अपनी जीत का जश्न मनाते हुए चरिलम बाजार में जुलूस निकाला।

    रैली पर कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) ने हमला किया

    उनकी रैली पर कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। कांग्रेस समर्थक किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। बाद में शरारती तत्वों ने कांग्रेस कार्यालय में आग लगा दी। इस घटना के बाद शरारती तत्वों ने नागरिकों और पुलिस की उपस्थिति में चरिलम बाजार स्थित माकपा पार्टी कार्यालय में आग लगा दी लेकिन इस घटना के संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, इसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। रिपोर्ट के अनुसार उप-मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा चरिलम आरडी ब्लॉक में बैठक करने के बाद कांग्रेस की जीत का जश्न मनाने के लिए लौट रहे थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।