हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    कोलंबिया के शॉपिंग मॉल में धमाका

    Blast, Columbia, Shopping Mall, Death, Injured

    एक की मौत,11 घायल

    बोगोटा। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक शॉपिंग सेंटर में विस्फोटक सामग्री के धमाके में एक महिला की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। बोगोटा के मयर इनरिक पेनालोसा ने हमले की निंदा की है।

    उन्होंने बताया कि लोग फादर्स-डे से एक दिन पहले एंडिनो शापिंग सेंटर में गिफ्ट लेने आए हुए थे। उसी दौरान दूसरे तल पर मौजूद महिलाओं के टॉयलेट में जोरदार धमाका हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक सामग्री को टॉयलेट में छुपाया गया था। कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुयल सांतोस ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।