हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ब्लॉक बठिंडा ...

    ब्लॉक बठिंडा के सेवादारों ने किया 3 यूनिट रक्तदान

    Blood Donation sachkahoon

    बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। ब्लॉक बठिंडा के सेवादारों द्वारा खूनदान (Blood Donation) की सेवाएं लगातार जारी हैं। खूनदान समिति डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक बठिंडा के जिम्मेवार सेवादार लखवीर इन्सां और तरसेम इन्सां ने जानकारी देते बताया कि ब्लॉक बठिंडा के जिला 25 मैंबर सचखंडवासी जगजीत सिंह भोला इन्सां के पुत्र इन्द्रजीत सिंह इंद्र काऊंसलर वार्ड नं. 44 द्वारा मरीज रानी निवासी प्रताप नगर जो कि टी.बी. और एनीमिया की बीमारी से पीड़ित है को इलाज दौरान जरुरत पड़ने पर खूनदान किया।

    सेवादार शमशेर इन्सां (शेरू) बॉडी फ्यूल जूस बार ने बिमला देवी जो कि एडवांस्ड कैंसर अस्पताल में उपचाराधीनहै के लिए खूनदान किया। इसके अलावा सेवादार बहन मनप्रीत मोहल इन्सां द्वारा गुरवीर सिंह निवासी मलोट जिसका एक्सीडेंट हो गया था और बठिंडा के मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन है के लिए खूनदान करके इलाज में मदद की है। इस मौके पर मरीजों के वारिसों ने खूनदान (Blood Donation) समिति और खूनदानी सेवादारों का धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here