हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ब्लॉक कल्याण ...

    ब्लॉक कल्याण नगर ने चलाया स्वच्छता अभियान

    Block Kalyan Nagar sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस के आगमन की खुशी में ब्लॉक कल्याणनगर की साध-संगत ने शाह सतनाम जी चौक से लेकर शाह सतनाम जी धाम तक सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान का साध-संगत ने आगाज सुबह 8 बजे अरदास व नारा लगाकर किया। इसके पश्चात कल्याण नगर, परमार्थ कॉलोनी, प्रीत नगर, शांति नगर की साध-संगत ने पूरी तन्मयता के साथ शाह सतनाम जी चौक से लेकर शाह सतनाम जी धाम तक पूरी तन्मयता के साथ सफाई की।

    Block Kalyan Nagar sachkahoon

    इस अभियान में सुखसागर, प्रीतसगर, इन्द्र विकास कॉलोनी व ढाणी की संगत ने सच ढाबा से लेकर सच नर्सरी तक, सुखचैन व बेगू गाँव की संगत ने सच नर्सरी से सुखचैन कॉलोनी तक, रहमत कॉलोनी की संगत ने शाह सतनाम जी धाम से सुखचैन कॉलोनी तक कौने-कौने से कूड़ा-कर्कट हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। यह अभियान दोपहर तीन बजे तक चला। साध-संगत ने कहा कि इस पूरे पावन माह को हम मानवता भलाई कार्यों के साथ मनाते हैं। आज इसी क्रम में ये स्वच्छता अभियान चलाया गया है। जिम्मेवारों ने कहा कि ये सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं की बदोलत ही संभव हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।