हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    सुमिरन प्रेम मुकाबले में ब्लॉक कल्याण नगर ने पंजाब को पछाड़ा

    Meditation Competition

    राम-नाम। देश-विदेश के 586 ब्लॉकों के 2,21,131 सेवादारों ने 54,90,472 घंटे किया सुमिरन

    • कल्याण नगर के 3998 सेवादारों ने 3,09,064 घंटे किया सुमिरन
    • पंजाब का पटियाला ब्लॉक 2,94,267 घंटे सुमिरन कर रहा दूसरे स्थान पर
    • टॉप-10 में पंजाब के 6 और हरियाणा के 4 ब्लॉकों ने बनाई जगह
    • विदेशों में 1141 सेवादारों ने 14,961 घंटे किया सुमिरन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल रहे अद्भुत सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार 16 जुलाई से 31 जुलाई-2020 तक देश-विदेश के 586 ब्लॉकों के 2,21,131 सेवादारों ने 54,90,472 घंटे राम-नाम का जाप किया। टॉप-10 में इस बार भी पंजाब के 6 और हरियाणा के 4 ब्लॉकों ने जगह बनाई है। सुमिरन मुकाबले में इस बार पंजाब को पछाड़ते हुए हरियाणा के ब्लॉक कल्याण नगर के 3998 सेवादारों ने 3,09,064 घंटे सुमिरन कर पहला स्थान हासिल किया है। जबकि पंजाब के ब्लॉक पटियाला के 6582 सेवादारों ने 2,94,267 घंटे राम नाम का जाप कर दूसरे स्थान पाया है। वहीं बात विदेशों की करें तो विभिन्न ब्लॉकों के 1141 सेवादारों ने 14,961 घंटे सुमिरन किया है।

    इन राज्यों में ये ब्लॉक रहे प्रथम

    सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में हरियाणा का ब्लॉक कल्याण नगर ने पहला स्थान हासिल किया है। पंजाब में ब्लॉक पटियाला ने प्रथम रहा। राजस्थान में श्रीगंगानगर, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक मेरठ दक्षिण, हिमाचल प्रदेश में पोंटा साहिब, दिल्ली में ब्लॉक मुस्तफाबाद, उत्तराखंड में बाजपुर, मध्यप्रदेश में श्योपराु, छत्तीसगढ़ में बैकुंडपुर, महाराष्टÑ में मुंबई, गुजरात में अहमदाबाद ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही विदेशों में मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में 1141 सेवादारों ने 14,961 घंटे राम-नाम का जाप किया।

    पूरे भारतवर्ष में टॉप-10 ब्लॉक

         ब्लॉक              मेंबर             सुमिरन (घंटों में)

    • कल्याण नगर     3998             3,09,064
    • पटियाला          6582              2,94,267
    • सरसा              11658            2,41,438
    • बठोई डकाला      6088              1,99,882
    • बठिंडा             2891              1,22,979
    • भुनरहेड़ी           3577              1,20,626
    • लुधियाना          2662              1,14,553
    • भुच्चो मंडी        1523               79,634
    • कैथल             1672                77,694
    • टोहाना           2099                 72,425

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।