हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    मरणोपरांत हेमराज सिंगला इन्सां का पार्थिव शरीर दान

    body donation

    डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का मानवता भलाई के कार्यों का कारवां निरंतर जारी

    • पुत्रवधुओं ने दिया ससुर की अर्थी को कंधा

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणाओं पर चलते हुए हर कदम मानवता की सेवा को समर्पित जीते जी इंसानियत की सेवा के साथ-साथ रक्तदान करते रहते हैं। वही मरणोंपरात शरीरदान (body donation) करने से पीछे नहीं रहते। इसी श्रृंखला में जाखल मंडी में मरणोपरांत शरीरदानियों की सूची में जाखल मंडी के हेमराज सिंगला इन्सां ने भी अपना नाम डेरा सच्चा सौदा के इतिहास में दर्ज करवाया।

    ये खबर भी पढ़ें: अजीब है यहां की रीत, मृतदेह का नहीं करते अंतिम संस्कार, जाने वजह

    पार्थिव शरीर केडीएम इंस्टीट्यूट में रिर्चस हेतु मथुरा (उत्तर प्रदेश) में दान किया

    हेमराज ने मरणोपरान्त अपना शरीरदान करने की इच्छा के तहत उनके पुत्र राजेंद्र कुमार बारु इन्सां ब्लॉक भंगीदास जाखल, शशि सिंगला इन्सां व राजेश इन्सां व उनकी धर्मपत्नी शुंकुतला इन्सां ने हेमराज का पार्थिव शरीर केडीएम इंस्टीट्यूट में रिर्चस हेतु मथुरा (उत्तर प्रदेश) में दान किया। इतना ही नहीं डेरा सच्चा सौदा की महामुहिम बेटा-बेटी एक समान के तहत हेमराज इन्सां की अर्थी को उनकी पुत्रवधु निर्मला इन्सां, शैली इन्सां, नीरू इन्सां ने भी कंधा दिया।

    जानकारी के अनुसार जाखल ब्लॉक के भंगीदास राजेंद्र कुमार इन्सां के पिता हेमराज इन्सां अचानक सोमवार देर शाम अपने पंचभौतिक शरीर का परित्याग कर परिवार को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए सचखंड जा विराजे थे। उनकी मृत्यु के पश्चात उनके परिजनों ने उनकी अन्तिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए उनका पार्थिक शरीर दान करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवारों को सूचित किया।

    हजारों की संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    हेमराज सिंगला इन्सां के पार्थिव शरीर को विदाई देते समय पवित्र नारा धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा, दुनिया में होगा एक ही नाम शाह सतनाम-शाह सतनाम नारों से फूलों से सजी एंबुलैंस में रखा गया। उसके उपरांत मंडी में हेमराज सिंगला इन्सां के पार्थिव शरीर को अतिंम विदाई के रूप में हजारों की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हरियाणा 45 मैंबर, जिला 25 मैंबर, ब्लॉक 15 मैंबर, शहरी भंगीदास, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फयर फोर्स विंग के सेवादार बहन-भाइयों के अलावा अनेक समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने सचखंडवासी हेमराज इन्सां को अन्तिम विदाई दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here