हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जीते जी भी मा...

    जीते जी भी मानवता की सेवा और मरणोपरांत भी मृतदेह रिसर्च के नाम

    अमर सेवा मुहिम। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग ने बिमला देवी इन्सां को दी अंतिम विदाई

    • हमदर्द मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के स्टूडेंट करेंगे पार्थिव शरीर पर रिसर्च

    अंबाला। (सच कहूँ/कंवरपाल) डेरा सच्चा सौदा सरसा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई ‘अमर सेवा’ मुहिम के तहत अंबाला में एक और शरीरदान हुआ। बिमला देवी इन्सां पत्नी डॉ. रामपाल इन्सां उम्र 63 साल निवासी गांव कांवला, ब्लॉक अंबाला के मरणोपरांत उनके पार्थिव शरीर को रिसर्च के लिए परिजनों ने हमदर्द मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट नई दिल्ली को दान किया। पति राम पाल इन्सां ने बताया कि बिमला देवी इन्सां कुछ दिनों से बीमार चल रही थी, इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वह अपनी श्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणोंं में जा विराजी।

    यह भी पढ़ें:– पूज्य गुरु जी के वचनों को सुनकर भावुक हुई बहन हनीप्रीत इन्सां

    ब्लॉक भंगीदास राम सरण इन्सां ने बताया कि बिमला देवी इन्सां अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है। बिमला देवी इन्सां ने पूज्य गुरु जी इन्सां की पावन शिक्षा का अनुसरण करते हुए जीते जी शरीरदान करने का प्रण लिया हुआ था। जिसके चलते उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया। जहां विद्यार्थी रिचर्स कर बेहतर डॉक्टर बन सकेंगे।

    1985 में पूज्य परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से प्राप्त किया गुरुमंत्र

    परिवारिक सदस्यों ने बताया कि बिमला देवी इन्सां ने 1985 में पूज्य परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से गुरुमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी। जिसके बाद से वे मानवता भलाई में तन-मन-धन से जुट गई और डेरा सच्चा सौदा सरसा दरबार में 35 साल तक सेवा कार्य किया। बता दें कि बिमला देवी इन्सां एक नेक दिल इंसान व कर्मठ सेवादार थी। इनके पति राम पाल इन्सां भी एक समाज सेवी व डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार हैं। शरीरदानी का पूरा परिवार हर समय मानवता की सेवा के लिए तैयार रहता हैं।

    बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा

    इससे पूर्व पूज्य गुरु जी द्वारा चलाई गई ‘बेटा-बेटी एक समान’ मुहिम के तहत बिमला देवी इन्सां के पार्थिव शरीर को पुत्री पद्मनी इन्सां, नेहा इन्सां, सुषमा इन्सां व सुनैना इन्सां ने अर्थी को कंधा देकर बेटा-बेटी एक सामान का संदेश दिया। इस मौके पर पति राम पाल, बेटे अभिषेक इन्सां सहित अन्य ब्लॉक भंगीदास राम सरण इन्सां,15 जिम्मेवार मेंबर देवी दयाल, अरुण इन्सां, पुनीत इन्सां, ललित, तेज पाल, रविंद्र इन्सां, विधि चंद इन्सां, देव राज, रविंद्र पाल, बिंदर इन्सां, हिमाचल के 45 मेंबर रामभज इन्सां ने शोक प्रकट किया।

    बिमला देवी अमर रहे के नारों से गूंजा आसमान

    अंतिम यात्रा के दौरान बिमला देवी इन्सां की पार्थिक देह को फूलों से सजी एम्बूलेस में विदा किया गया। इससे पूर्व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने पावन नारा लगाकर व अरदास बोलकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित साध-संगत, रिश्तेदारों व अन्य सेवादारों ने शरीदानी बिमला देवी इन्सां अमर रहे के नार लगाए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here