हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें बोल्सोनाराे क...

    बोल्सोनाराे के पुत्र होंगे अमेरिका में ब्राजील के राजदूत

    US

    मैक्सिको सिटी (एजेंसी)

    ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारों के पुत्र एवं सांसद इडुआर्डाे अमेरिका में ब्राजील के नये राजदूत हो सकते हैं। बोल्सनारो ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा,“यह मेरे रडार में है। हां, ऐसी संभावना है। वह (अमेरिकी राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप के बच्चों का मित्र है। वह अंग्रेजी और फ्रेंच बोल लेता है तथा काफी अनुभवी है।

    मेरे विचार से वह इस पद के लिए सही व्यक्ति है और वाशिंगटन में वह बेहतर काम करेगा।” इस बीच ग्लोबो न्यूज़ आउटलेट ने बताया कि बोल्सोनारो ने यह भी कहा कि राजदूत के रूप में उनकी नियुक्ति के बारे में फैसला करना उनके बेटे पर निर्भर करता है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि वह अपनी ओर से अपने बेटे को तुरंत इस पद के लिए चुनने के लिए तैयार हैं। बोल्सनारो ने सुझाव दिया कि उदाहरण के तौर पर यदि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री का बेटा ब्राजील में देश के राजदूत के रूप में काम करेगा, तो उसे दूसरे तरीके से महत्व दिया जाएगा ना कि एक सामान्य राजदूत की तरह।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।