हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रामड़ा में छतो...

    रामड़ा में छतों से बरसे ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल

    Kairana News
    गांव रामड़ा में गैस सिलेंडर के लेन-देन को लेकर एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया।

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। गांव रामड़ा में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) के लेन-देन को लेकर एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। घरों की छतों से जमकर पत्थरबाजी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। Kairana News

    मंगलवार शाम क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी इंतज़ार की पुत्री शबनम पड़ोस में ही गैस सिलेंडर लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही फारुख पक्ष के लोगो ने उसके साथ में मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंची इंतज़ार की दूसरी पुत्री नसीमा को भी आरोपियों ने मारपीट करके घायल कर दिया। आरोप है कि इसके बाद फारुख पक्ष के लोग छतों पर चढ़ गए। उन्होंने इंतज़ार के घर पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। पत्थरबाजी व मारपीट में इंतज़ार, उसकी पुत्री ईशा तथा बहनोई हमीद घायल हो गए। Kairana News

    घायलों को उपचार हेतु कैराना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। घटना से सम्बंधित तीन वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में कुछ लोग छतों से ईंट-पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे है। पत्थरबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी पक्ष के लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, एसपी शामली अभिषेक झा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– पुत्र ने मारी गम्भीर चोट, पिता की मौके पर हुई मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here