हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब होली में दो प...

    होली में दो पक्षों की बीच चले ईंट-पत्थर, 11 घायल

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    सात लोगों को किया गया गिरफ्तार: एडीसीसी प्रभजोत सिंह

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: स्थानीय मियां मार्केट में होली वाले दिन 2 पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और बोतलें चली। झड़प में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए। घटनास्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे और माहौल को काबू में किया। इसके बाद पुलिस ने हमला करने वाले 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि नमाज अदा करते वक्त कुछ शरारती लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

    वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि मस्जिद की तरफ से पहले ईंट फेंकी गई। पथराव और मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूटने के वीडियो भी सामने आए हैं। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि जानबूझकर मस्जिद पर हमला किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। वहीं, होली खेलने वाले दूसरे पक्ष का कहना है कि होली का डीजे बजाने पर मस्जिद से पथराव किया गया। Ludhiana News

    मुस्लिम समुदाय के नेता मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि बिलाल मस्जिद में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जुमे की नमाज अदा हो रही थी। इस दौरान शरारती तत्वों ने मस्जिद के बाहर हुड़दंगबाजी की। इसके बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे दोबारा नमाज अदा की जा रही थी। उस दौरान शरारती तत्वों की भीड़ ने मस्जिद पर हमला कर दिया। मस्जिद और नमाजियों पर पत्थरों के साथ शीशे की बोतलें बरसाई गई। इसमें समुदाय के 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को अस्पताल लाया गया।

    एडीसीपी प्रभजोत सिंह ने कहा कि थाना मोती नगर में मामला दर्ज किया है। 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में जो भी व्यक्ति वेरिफाई होगा उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। मस्जिद के नजदीक होली मना रहे लोगों ने डीजे लगाया हुआ था। नमाज अदा करके नमाजी मस्जिद से बाहर निकले थे। तभी दोनों पक्षों की तकरारबाजी हुई। दोनों ग्रुपों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की है। इस दौरान ही एक पत्थर मस्जिद में जाकर लगा। करीब 10 मिनट के लिए हालात खराब हुए थे, लेकिन पुलिस ने बिगड़े हालातों पर काबू पा लिया है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: होली में खुशियों के रंग मातम में बदले, हादसों में गयी कई जाने

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here