हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    ब्रिटेन ने रूस, द. अफ्रीका, सुडान, लैटिन अमेरिका के कई नागरिकों को भ्रष्टाचार सूची में डाला

    Britain put Many citizens of Russia, South Africa, Sudan, Latin America on corruption list

    लंदन l ब्रिटेन ने 14 रूसी नागरिकों के अलावा दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण सुडान और लैटिन अमेरिका के कई नागरिकों को भ्रष्टाचार विरोधी सूची में डाला। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “ब्रिटेन ने पहली बार नए वैश्विक भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिबंधों के तहत 22 लोगों के खिलाफ उनकी परिसंपत्ति और यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है, जिनसे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा था।”

    अधिवक्ता सर्गेई मैग्नेत्स्की की ओर से उजागर की गई इस धोखाधड़ी में रूसी परिसंपत्ति के 23 करोड़ डालर का दिक्परिवर्तन हुआ है जिसमें शामिल 14 रूसी नागरिकों के अलावा, प्रतिबंध सूची में अजय, अतुल और राजेश गुप्ता और उनके सहयोगी सलीम एसा भी शामिल हैं। जिनका दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के मामले में सीधा हाथ है। सूडानी व्यापारी अशरफ बीज अहमद हुसैन अली ने देश की संपत्ति के दुरुपयोग में शामिल होने और इसके अलावा कई और लोग लैटिन अमेरिका में भ्रष्टाचार के मामले में शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।