हमसे जुड़े

Follow us

16.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गेराज व दुकान...

    गेराज व दुकानों में घुसकर तोडफ़ोड़, बोलेरो गाड़ी व नकदी सहित कागजात चुराए

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    जंक्शन में टाउन रोड स्थित कार बाजार की तीन दुकानों में हुई वारदात

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अज्ञात जनों ने बुधवार रात्रि को जंक्शन में टाउन रोड स्थित कार बाजार (car market) की दुकानों व गेराज में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। गेराज व दुकानों में तोडफ़ोड़ कर अज्ञात जने एक गेराज में खड़ी बोलेरो गाड़ी के अलावा दूसरी दुकान से नकदी, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, पुरानी गाडिय़ों के कागजात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो वारदात का पता चला। उन्होंने इसकी सूचना जंक्शन पुलिस को दी। Hanumangarh News

    पुलिस ने मौके पर पहुंचे मौका देखा। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार जवाहर लाल (50) पुत्र सूरजाराम निवासी वार्ड 14, सेक्टर 12 ने भूपेन्द्र सिंह (42) पुत्र हरदीप सिंह ढिल्लों सेक्टर 6 व दलीप कुमार (40) पुत्र मदनलाल निवासी सेक्टर 12 के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दी कि वे टाउन रोड पर क्रमश: मलोट मारुति गेराज, वाहेगुरु कार बाजार, बजरंग कार बाजार का संचालन करते हैं। वे बुधवार रात्रि करीब 10 बजे दुकानों के ताले लगाकर अपने घरों को चले गए। उनके जाने के बाद अज्ञात व्यक्तियों ने गेराज एवं दुकानों के ताले तोड़े। दुकानों में घुसकर पुरानी गाडिय़ों में तोड़-फोड़ की। Hanumangarh News

    अज्ञात जने मलोट मारुति गेराज में खड़ी बोलरो नम्बर पीबी 15 डी 6542 चोरी कर ले गए। वाहेगुरु कार बाजार की दुकान में अत्यधिक सामान तोड़-फोड़ दिया एवं काउंटर के गल्ले में से करीब चार हजार रुपए की नकदी एवं दुकानों में पड़े पुरानी गाडिय़ों के कागजात, चेक बुक, स्टांप पेपर वगैरा व अन्य जरुरी कागजात, दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर चोरी कर ले गए। उन्होंने गुरुवार सुबह दुकानें संभाली तो ताले टूटे हुए थे। दुकानों में तोड़-फोड़ की हुई थी एवं बोलेरो गाड़ी गायब थी। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर वगैरा भी गायब थे। पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई शिवनारायण को सौंपी है। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Nakbajani Case Arrested: रावतसर का युवक गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here