हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बहन से मिलने ...

    बहन से मिलने आया भाई चक्कर खाकर बस स्टेंड पर गिरा

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, मौत | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा निवासी एक व्यक्ति अबोहर में आज अपनी बहन से मिलने आ रहा था कि अबोहर (Abohar) पहुचते ही बस से उतरते चक्कर आकर गिर गया, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर अस्पताल पहुंची मृतक की बहन का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। Abohar News

    जानकारी के अनुसार हरियाणा के गांव चक्का भूणा निवासी उग्रसैन पुत्र कृष्ण लाल आयु करीब 55 साल नई आबादी गली नंबर 9 निवासी अपनी बहन निर्मला से मिलने के लिए आया था वह दोपहर को जैसे ही बस स्टेड पर बस से उतरा तो अचानक चक्कर आकर गिर गया। वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति को दी। वहां मौजूद लोगो ने उसकी जेब से मोबाईल निकालकर फोन किया तो उसके बेटे ने फोन उठाते हुए बताया कि उसका पिता शुगर का मरीज है और अबोहर में अपनी बहन से मिलने आया है इसलिए इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाएं। वहीं नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों ने ऐम्बूलेंस के माध्यम से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाकटरों ने उसे मृत करार दे दिया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– आंकड़ों के बिना योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : सांख्यिकी मंत्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here