हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    जी-20: बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली और डब्ल्यूटीओ में सुधार के आह्वान

    Buenos Aires

    ब्यूनस आयर्स (एजेंसी)। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स(Buenos Aires) में हो रहे जी-20 सम्मेलन का समापन सदस्य देशों के बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सुधार के आह्वान के साथ हो गया। अंतिम घोषणापत्र में कहा गया, ह्लवर्तमान प्रणाली अपने मकसद को पूरा नहीं कर पा रही है और इसमें सुधार की गुंजाइश है। इसलिए हम विश्व व्यापार संगठन के आवश्यक सुधारों का समर्थन करते हैं।

    सदस्य देशों ने कहा, ह्लअंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश विकास, उत्पादकता, उन्नयन, रोजगार के महत्वपूर्ण इंजन हैं। हम इसमें बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के दिये जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करते हैं। जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में जी-20 नेताओं के घोषणापत्र में कहा गया, ‘पेरिस समझौते के हस्ताक्षरकर्ता एक बार फिर इस बात की पुष्टि करते है कि पेरिस समझौता अपरिवर्तनीय है और इसके पूर्ण क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन सदस्य देशों की क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी भिन्न-भिन्न हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।