शिवपुरी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में विवाह समारोह के दौरान बारातियों ने रौब झाड़ने के लिए गोलियां चलार्इं, जिससे एक बालिका की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गर्इं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रात की इस घटना में बारातियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में तीन वर्षीय बालिका सलोनी की मृत्यु हो गई और रूबी यादव समेत दो महिलाएं घायल हो गर्इं, जिन्हें यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने कहा कि ग्राम पाली से ग्राम बमरा में रात कैमर यादव नाम के व्यक्ति की बेटी की शादी थी। बाराती लड़की वालों के घर के पास पहुंचे थे, तभी उनमें से कुछ लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं। इसके छर्रें एक बालिका और दो महिलाओं को लगे। बालिका को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। दोनों महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। बारातियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
बुलेट बाइक के 15 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
वरिष्ठ आलिम-ए-दीन मौलाना अब्दुल्ला मुगीसी का इंतकाल, शोक
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
तिगरी गंगा धाम में रिंग बांध स्पर निर्माण कार्य का शिलान्यास, विकास कार्यों का निरीक्षण
अमरोहा/गजरौला (सच कहूँ/कप...
महापंचायत ने टोल मैनेजर को सौंपी 20 गांवों की सूची, टोल फ्री करने की मांग
बवानीखेड़ा (सच कहूँ/कौशल द...
अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
निशानदेही पर 10 मोटरसाइकि...
प्रॉपर्टी के लिए पति की हत्या कराने वाली पत्नी समेत चार को उम्रकैद की सजा
निमार्णाधीन मकान में सो र...
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य जारी; मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
मोगा नगर निगम के अंतर्गत ...















