हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लकड़ियों से लद...

    लकड़ियों से लदी ट्राली के नीचे दबे दो, मौत

    trolley laden with wood sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गांव मल्लेकां के समीप बीती रात लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक व उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों मृतक पंजाब के मलोट के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार 41 वर्षीय राम सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी आलमवाला मलोट तथा 25 वर्षीय काकू निवासी दानेवाला मलोट अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ियां भरकर ऐलनाबाद से सरसा आ रहे थे।

    बताया गया कि गांव मल्लेकां के समीप अचानक ट्रॉली का टायर पंक्चर हो गया। दोनों जैक लगाकर ट्रॉली का टायर बदल रहे थे कि अचानक स्पोट टूटने से ट्रॉली में भरी लकड़ियां उन दोनों के ऊपर गिर गई और दोनों भारी भरकम लकड़ियों के नीचे दब गए, जिस कारण दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह चिकित्सकों ने मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।