हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अचानक कार आने...

    अचानक कार आने से बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस

    दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

    बठिंडा। (सच कहूँ/सुखजीत मान) रविवार शाम करीब चार बजे मानसा से बठिंडा आ रही पीआरटीसी की एक बस के सामने अचानक से एक कार आ गई, जिसे बचाते हुए बस ने ब्रेक लगा दी। जिसे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह गांव चनारथल के पास बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बस में सवार दो दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। जिसमें 9 घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया, जबकि बाकी घायलों को मौड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    यह भी पढ़ें:– राजस्थान के गौरव को बचाना है तो भाजपा सरकार को वापस लाना ही होगा-मोदी

    हादसे में घायल हुए लोगों को मामूली चोटें लगी है। बस सड़क पर बीच में पलटने के कारण रोड पर ट्रैफिक जमा हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने गांववासियों की मदद से बस को सीधा कर रास्ता क्लीयर किया गया, ताकि दूसरे वाहनों को कोई परेशानी ना झेलनी पड़े। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।जानकारी अनुसार दोपहर बाद पीआरटीसी की बस मानसा से बठिंडा की तरफ आ रही थी। बस में करीब 30 सवारियों के होने की बात कही जा रही है। बस अभी गांव चनारथल के पास पहुंची थी कि सामने से तेज रफ्तार से एक कार आ गई। जिसे बचाने के लिए बस ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। इसके बाद हादसे वाली जगह में चीखे सुनकर आसपास काम कर रहे लोग व सड़क से गुजर रहे लोग सहायता के लिए पहुंचे।

    इस दौरान जहां पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। वहीं बठिंडा की समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की एंबुलेंस टीमें भी मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए मौड़ सिविल अस्पताल व बठिंडा सिविल पहुंचाया। बठिंडा सिविल अस्पताल में दाखिल करवाएं गए घायल यात्रियों की पहचान सपना रानी निवासी सुर्खपीर रोड बठिडा, सुखमनदीप सिंह निवासी मलोट रोड बठिंडा, बलवीर सिंह निवासी गांव दियोण, पूनम रानी निवासी बठिंडा, जगजीत सिंह निवासी कोटफत्ता, मनप्रीत कौर निवासी कोटफत्ता, रचना देवी निवासी गांव पथराला, चरणजीत कौर निवासी बहमण, सन्नी निवासी सुर्खपीर रोड बठिंडा के तौर पर हुई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here