हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कारोबार शेयर बाजार मे...

    शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

    Stock Market Update
    Stock Market Update: शेयर बाजार अपडेट! ऊपर का दिखा रुख!

    मुंबई। शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 238.17 अंक उठकर 55,345.51 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 58.6 अंकों की तेजी के साथ 16,474.95 अंक पर खुला।

    हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दिखी। बीएसई का मिडकैप 42.72 अंक की वृद्धि के साथ 22,607.19 अंक पर और स्मॉलकैप 90.73 अंक उठकर 26,156.03 अंकों पर खुला। उल्लेखनीय है कि बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 567.98 अंक लुढ़ककर 55,107.34 अंक और नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 153.20 अंक टूटकर 16,416.35 अंक पर आ गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here