500 Rupees Note: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच 500 रुपये के नोट पर आई बड़ी जानकारी
500 Rupees Note: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच 500 रुपये के नोट पर आई बड़ी जानकारी
500 Rupees Note: मुम्बई। आज के समय में नकली नोटों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर 500 रुपये के नोट सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण जालसाजों के निशाने पर रहते हैं। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि असली और नकली नोट की पहचान कैसे की जाए। Reserve Bank of India (RBI) ने 500 रुपये के नोट में कई खास सुरक्षा फीचर्स दिए हैं, जिनकी मदद से आसानी से असली नोट की पहचान की जा सकती है। अगर आप भी रोजमर्रा के लेनदेन में 500 रुपये के नोट इस्तेमाल करते हैं, तो इन जरूरी बिंदुओं को जरूर जान लें।
ऐसे पहचानें असली 500 का नोट | 500 Rupees Note
- नोट को रोशनी के सामने रखने पर सिक्योरिटी थ्रेड के पास 500 लिखा दिखाई देता है।
- नोट को सामने से देखने पर छिपी हुई इमेज में 500 अंक नजर आता है।
- नोट पर देवनागरी में “५००” लिखा होता है।
- नोट के बीच में Mahatma Gandhi की तस्वीर छपी होती है।
- छोटे अक्षरों में “भारत” और “INDIA” लिखा दिखाई देता है।
- नोट को हल्का टेढ़ा करने पर सिक्योरिटी स्ट्रिप का रंग हरे से नीला हो जाता है।
- गवर्नर के हस्ताक्षर और RBI का लोगो दाईं ओर दिखाई देता है।
- महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ वाटरमार्क भी मौजूद होता है।
- नोट के ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर लिखे नंबर छोटे से बड़े आकार में दिखाई देते हैं।
- तय स्थान पर लिखा 500 अंक रंग बदलता है।
- नोट के दाईं तरफ अशोक स्तंभ बना होता है।
- नोट के दोनों तरफ ध्यान से देखने पर 500 और गांधी जी की छवि दिखाई देती है।
- नोट के पीछे बाईं ओर छपाई का वर्ष लिखा होता है।
- नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो और स्लोगन छपा होता है।
- बीच में लैंग्वेज पैनल दिया गया है।
- नोट के पीछे भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर बनी होती है।
- नोट पर देवनागरी में ५०० स्पष्ट रूप से लिखा दिखाई देता है।
क्यों जरूरी है असली नोट की पहचान?
बाजार में नकली नोट मिलने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। कई बार लोग बिना जांच किए नकली नोट स्वीकार कर लेते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में नोट के सुरक्षा फीचर्स की जानकारी होना बेहद जरूरी है।