हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा झज्जर के अग्र...

    झज्जर के अग्रसैन कॉलेज के दिक्षांत समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्रीे विपुल गोयल

    Jhajjar News
    Jhajjar News- झज्जर स्थित अग्रसेन पीजी महिला कालेज के दीक्षांत एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्राओं को पुरष्कृत करते मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल। साथ है संस्था के प्रधान व प्रमुख उद्योगपति राजकुमार गोयल।

    झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। Jhajjar News: हरियाणा के निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को झज्जर के अग्रेसन महिला महाविद्यालय के दिक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंंचे। इससे पूर्व गोयल ने झज्जर गोशाला के प्रधान प्रमोद बंसल और नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग के यहां भी पहुंचे। यहां उनका बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने विपक्ष द्वारा महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमलावर होने के सवाल का जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के लोगों से आंकड़ों की बात करते है तो उस समय वह सामने आने की बजाय फुस्स हो जाते है। विपक्ष के पास जनहित की बात करने का कोई मुद्दा हीं नहीं बचा है। Jhajjar News

    इसीलिए वह केवल आरोपों की राजनीति ही करते है। लेकिन फिर भी भाजपा सरकार विपक्ष से सदन के अंदर और बाहर दोनों स्थानों पर डिबेट करने को तैयार है। झज्जर अग्रसैन महिला महाविद्यालय के दिक्षांत समारोह में शिरकत करते हुए कहा कि बेटियां हमारे देश और समाज का गौरव है,एक बेटी के शिक्षित होने से दो परिवारों का भला होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत विजन में हमारी बेटियां ध्वजावाहक बनेंगी। उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।इस बीच कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए कालेज की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुरुष अकेला पढ़ता है, लेकिन जब एक महिला शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार को शिक्षित करती है।

    बेटियों को चाहिए कि वे डिग्री प्राप्त कर अपने जीवन के सपनों को साकार करें और समाज में अपनी पहचान स्थापित करें। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया कि वो इस वातावरण में देश व समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। इस अवसर डीएमसी अभिनव सिवाच आईएएस, तहसीलदार शेखर नरवाल,दीपक अग्रवाल,महाराजा अग्रसेन कालेज प्रबंधन समिति के उप प्रधान प्रवीण गोयल, सचिव गौरव गोयल, तरुण सिंघल,कार्यकारिणी सदस्य शीतल कुच्छल,मनीष बसंल,झज्जर गौशाला प्रधान प्रमोद बंसल,केशव सिंघल,प्रकाश चंद गर्ग, प्रदीप ऐरन, अंशुल गर्ग,गोपाल गोयल,दिनेश गोयल,सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:– Fire: संदिग्ध परिस्थितियों में साधु की झोपड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे