पंद्रह कैबिनेट मंत्री और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

pm kabinet

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। नरेंद्र मोदी सरकार की मंत्री परिषद में बुधवार को पहला बड़ा फेर बदल करते हुए 15 मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री और 28 को राज्य मंत्री के पद और गोपणीयता की शपथ दिलायी गई। राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, तथा कई अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। सर्वश्री नारायण तातू राणे, सबार्नंद सोनेवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंदर प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजु, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग सिंह ठाकुर को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। पंकज चौधरी, सुश्री अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, सुश्री शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, सुश्री दर्शना विक्रम जरदोश, सु़श्री मीनाक्षी लेखी, सुश्री अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवू सिंह चौहान, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटील, सुश्री प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरकार, भागवत किसनराव कराड, राजकुमार राजन सिंह, विश्वेश्वर टुडू, सुश्री भारती प्रवीन पवार, शांतनु सरकार, मुंजापारा महेंद्र भाई, जॉन बार्ला, एल मुरुगन और नीतीश प्रमाणिक ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। मंत्रिमंडल में विस्तार के मद्देनजर 10 राज्य मंत्रियों को उन्नत कर कैबिनेट में शामिल किया किया गया है। मंत्रिमंडल में 33 नए चेहरे हैं। इससे पहले 11 केंद्रीय मंत्रियों डॉक्टर हर्षवर्धन, रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, श्री राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी, श्री थावरचंद गहलोत और सुश्री देवोश्री चौधरी ने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया था।

अनुराग ठाकुर को मिला प्रदर्शन का तोहफा , पदोन्नत हो बने कैबिनेट मंत्री

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त राज्य मंत्री के रूप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल विस्तार में पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उन्होंने बुधवार शाम को 15वें नंबर पर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वर्तमान में उनके पास राज्य मंत्री के तौर पर वित्त और कॉरपोरेट मामले का मंत्रालय था। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर पिछली मोदी सरकार में लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाए गए थे। उन्होंने लगातार चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीता है। ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का भी पुरस्कार मिल चुका है। वह क्रिकेट के रास्ते राजनीति में आगे बढ़े। वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। पिता प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री बनने पर खाली हुई सीट के उपचुनाव में ठाकुर ने पहली बार जीत दर्ज की थी।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भी ली शपथ

6.25 PM: मनसुख मांडविया को भी मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनसुख को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई

Cabinet Expand

 

आज शाम को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 20-22 नए चेहरे शामिल होने की उम्मीद

कुछ राज्यों के राज्यपालों की फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल में पहली बार बुधवार शाम को अपने मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार एवं पुनर्गठन करने जा रहे हैं। सूत्रों ने मंगलवार शाम कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार शाम किया जायेगा। मंत्रिमंडल में फेरबदल को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी औCabinet Expandर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व गहन मंथन कर रहा है। सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा उन्हें यहां बुला लिया गया है और उनमें से कई आज यहां पहुंच भी गये।

दूसरी बार सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है जब मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं। मंत्रिमंडल में तकरीबन 20 नये चेहरे शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि राज्यपालों की नियुक्ति के बाद अब दूसरे चरण में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है और मानसून सत्र को देखते हुए यह काम जितना जल्दी हो जाये उतना अच्छा क्योंकि इससे मंत्रियों को अपने मंत्रालयों को समझने के लिए कुछ समय मिल सकता है।

मंत्रिमंडल की पूर्व निर्धारित आज नहीं होगी बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज होने वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल तथा मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक को टाल दिया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की ओर से मंगलवार शाम को यह जानकारी दी गई थी कि मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 11:00 बजे तथा आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक 11:05 पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होगी।

पत्र सूचना कार्यालय ने आज सुबह बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में में होने वाली मंत्रिमंडल की आज की पूर्व निर्धारित बैठक नहीं होगी। हालांकि बैठक नहीं होने के कारण के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल के शाम को होने वाले संभावित विस्तार तथा पुनर्गठन के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

सिंधिया, सोनोवाल, राणे को मिलने वाला है पद

भले ही मोदी सरकार की कैबिनेट में फेरबदल को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन अटकलें तेज हैं। यही नहीं कैबिनेट में शामिल होने संभावित नाम भी अपने संसदीय क्षेत्रों से निकल दिल्ली पहुंचने लगे हैं। एक तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर दिल्ली पहुंचे हैं तो वहीं महाराष्ट्र से नारायण राणे ने दिल्ली का रुख किया है। यही नहीं यूपी से लेकर बंगाल तक के कई और सांसदों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को सीधे पीएम मोदी को चुनौती दी। चिराग ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एलजेपी कोटे से निष्कासित सांसद पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, तो मैं कोर्ट जाऊंगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।