हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश पाकिस्तान को ...

    पाकिस्तान को करारा जबाव देने को तैयार रहें कैडेट : राजनाथ

    Rajnath Singh

    भारतीय सेना को मिले 306 जीसीओ (Rajnath Singh)

    देहरादून (एजेंसी)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में अफसर बनने जा रहे कैडेट से पाकिस्तान(Rajnath Singh)  जैसे शत्रु को करारा जवाब देने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। सिंह ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 306 भारतीय और 71 मित्र विदेशी जेंटलमैन कैडेट आफिसर (जेसीओ) की पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण करने के बाद अपने संबोधन में पाकिस्तान को ‘टेररिस्ट स्टेट’ बताते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत में आतंकवादी हमलों के गुनहगार पाकिस्तान में छिपे हैं।

    • अब वे भारतीय खुफिया और सुरक्षा बलों से ज्यादा समय तक बच नहीं सकेंगे।
    •  भारत कभी किसी देश के मामले हस्तक्षेप नहीं करता
    •  जब कोई देश पर बुरी नजर डालेगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा।
    •  डोकलाम मामले में भारतीय सेना के जवानों ने चीन के जवानों को धकेलकर अपना इरादा साफ कर दिया है।
    • परेड का अंतिम पग पार करते ही भारत के 306 जेसीओ भारतीय सेना के अफसर बन गये।
    • इनके साथ ही, मित्र राष्ट्र अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, लेसोथो, मॉरीशस, नेपाल, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, तंजानिया
    • और वियतनाम के 71 कैडेट भी शामिल रहे।

    किस राज्य से बने कितने अफसर

    सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 56 कैडेट्स अफसर बने जबकि उत्तराखंड से 19, आंध्र प्रदेश से छह, अंडमान निकोबार से एक, असम से दो, बिहार से 24, चंडीगढ़ से चार, दिल्ली से 16, गुजरात से चार, हरियाणा से 39, हिमाचल प्रदेश से 18, जम्मू कश्मीर से छह, झारखंड से चार, कर्नाटक से सात, केरल से 10, मध्यप्रदेश से 10, महाराष्ट्र से 19, मणिपुर से , मिजोरम और ओडिशा से एक-एक, पंजाब से 11, राजस्थान 21, सिक्किम से एक, तमिलनाडू से नौ, तेलंगाना से पांच, पश्चिम बंगाल से छह कैडेट पास आउट होकर भारतीय सेना के अफसर बने।

    ये रहे अव्वल

    एकेडमी अंडर आॅफिसर विनय को स्वार्ड आफ आनर और स्वर्ण पदक से एकेडमी अंडर आफिसर विनय विलास गर्द को मिला। सीनियर अंडर आफिसर पीकेंद्र सिंह को रजत और बटालियन अंडर आफिसर ध्रुव मेहला कांस्य पदक से नवाजे गए। टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स का सिल्वर मेडल जूनियर अंडर आॅफिसर शिवराज सिंह को मिला। मित्र राष्ट्रों के सर्वश्रेष्ठ जेंटलमैन कैडेट का अवॉर्ड भूटान के कुएजांग वांगचुक को मिला। चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ बैनर केरन कंपनी को मिला।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।