हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भीषण सड़क हादस...

    भीषण सड़क हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, जान बची

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के बुराड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे में डेरा सच्चा सौदा की अनुयायी बाल-बाल बच गई। दिल्ली मॉडल टाउन निवासी पीएनबी बैंक के रिजनल मैनेजर विजय अरोड़ा ने बताया कि नवंबर में उनकी बेटी गगनीत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम की अनमोल दात प्राप्त की थी। वह रविवार को रोहिणी के जापानी पार्क में आयोजित पावन भंडारे के सत्संग में अपनी क्रेटा गाड़ी से जा रही थी। बुराड़ी के पास गगनीत की गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकरा गई।

    हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोगों को लगा कि गाड़ी सवार शायद ही बचा होगा, क्योंकि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन जब उनकी बेटी गाड़ी में से उतरी तो उसको मामूली सी खरोंच ही आई थी। गगनीत ने बताया कि वह सत्संग सुनती जा रही थी और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने ही उसकी जान बचाई है, वरना गाड़ी को देखकर सभी कह रहे थे कि बचना मुश्किल लग रहा था। वहीं विजय अरोड़ा और उनके परिवार के सदस्यों ने पूज्य गुरु जी का बारंबार शुक्राना अदा किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here