हमसे जुड़े

Follow us

20.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश पुल से टकराकर...

    पुल से टकराकर आग का गोला बनी कार, पाँच की मौत

    राजनांदगांव (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर पलट गई और उसमें आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार ठेलकाडीह थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगारपुर-गोपालपुर के मध्य एक कार पुल से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई, जिससे कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जलकर मृत्यु हो गई।

    पुलिस ने बताया कि खैरागढ़ का कोचर परिवार, जिसके मुखिया सुभाष चंद्र कोचर (60) अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम से खैरागढ़ लौट रहे थे। तभी सिंगारपुर गोपालपुर के पास कार पुल से टकराकर पलट गई और उसमें आग गई। दुर्घटना में कार सवार सुभाष चंद्र कोचर, उनकी पत्नी कांति देवी एवं तीन बच्चे भावना, वृद्धि और पूजा की घटनास्थल पर ही जलकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here