हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Road Accident: रॉग साइड जा रही ई रिक्शा से कार की टक्कर, एक की मौत 8 घायल

    Gurugram News
    Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी व ई-रिक्शा।

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: द्वारका एक्सप्रेस-वे पर रॉग साइड में निकल रहे ई-रिक्शा के साथ एक कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए, वहीं उसमें बैठे नौ यात्रियों में से एक की मौत हो गई व आठ घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनवापुर चौक पर शाम के करीब छह बजे एक ई-रिक्शा गलत दिशा से आ रहा था। दूसरी तरफ से एक कार आ रही थी। ई-रिक्शा धनवापुर की तरफ से राजेंद्रा पार्क की तरफ जा रहा था। Gurugram News

    जैसे ही वह द्वारका एक्सप्रेस-वे के नीचे धनवापुर चौक के पास पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही किआ गाड़ी की जोरदार टक्कर ई-रिक्शा में हो गई। टक्कर लगते हुए ई-रिक्शा हवा में लहराते हुए दूर जा गिरा। कई पल्टियां भी खाई। इसमें श्रमिक बैठे हुए थे। हादसे में रवि नामक एक श्रमिक की मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला था। गुरुग्राम में भीमगढ़ खेड़ी में रहता था। गाड़ी में भी काफी नुकसान हो गया, लेकिन उसमें बैठे 5 लोगों में से किसी को चोट नहीं आई। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– कोरोना की इस वैक्सीन को लेकर बड़ा खुलासा, भारत में लगी वैक्सीन से आ सकता है हार्ट अटैक?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here