हमसे जुड़े

Follow us

28.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश देवरिया में ख...

    देवरिया में खड़े ट्रक से कार की टक्कर,सात लोगों की मृत्यु

    Road Accident

    देवरिया (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खुखुंडू क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार सभी सात लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार मध्यरात्रि के बाद खुखुंडू क्षेत्र के बरौना चौराहे पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रुप से घायल चार व्यक्तियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों में शशांकमणि (30) अच्छेलाल (52) अनिल श्रीवास्तव (52) चंद्रेश सिंह (60) रामेश सिंह (21) संतोष (21) और ओम प्रकाश (45) शामिल हैं । सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गये हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।