हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कार चालक ने ब...

    कार चालक ने बाईक सवार वृद्ध को मारी टक्कर, गंभीर घायल

    Abohar Road Accident
    तेजगति कार चालक ने बाईक सवार वृद्ध को टक्कर मारकर घायल कर दिया

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। स्थानीय हनुमानगढ़ रोड ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह एक तेजगति कार चालक ने बाईक सवार वृद्ध को टक्कर मारकर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार जम्मू बस्ती निवासी करनैल सिंह पुत्र आत्मा राम आयु करीब 50 साल जो कि अपने बाईक पर डिब्बे लगाकर आसपास के गांवों में आचार बेचकर घर का गुजारा करता है। Abohar Road Accident

    आज सुबह भी रोज की भांति घर से आसपास के गांवों के लिए निकला, जब वह हनुमानगढ़ रोड पुल पर पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही एक तेजगति कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। लहुलुहान हालत में करनैल सिंह सड़क पर करीब 15 से 20 मिनट पड़ा तड़पता रहा और लोग गुजरते रहे, जिन्होंनें उसे नहीं उठाया। इस दौरान दो लोग वहां से गुजरे और उसे सड़क से उठाकर आॅटो में डालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया।

    यह भी पढ़ें:– नशीली गोलियों सहित दो ट्रक चोर गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here