हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दर्दनाक: कार ...

    दर्दनाक: कार ने लड़की को 13 किलोमीटर तक घसीटा, कार में बैठे युवक नेश में धुत्त, लड़की की मौत

    Delhi Accident

    नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हैरान कर देने वाली घटना सामनें आई है। जहां न्यू ईयर के जश्न के दौरान कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से करीब 13 किलोमीटर तक घसीटा, जिसके कारण लड़की की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में लड़की के कपड़े फटे हुए थे बाद में उसका निर्वस्त्र हालत में शरीर पुलिस को बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेन्द्र सिंह बताया कि ये घटना शनिवार और रविवार की रात करीब 3 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। इसका संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार में सवार 5 लड़कों को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है।

    आरोपी लड़के शराब के नशे में थे धुत्त

    इस मामले में पुलिस ने पांचो लडको को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी कार जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़के शराब के नशे में थे, जोकि मुरथल सोनीपत से वापस अपने घर मंगोलपुरी लौट रहे थे। उसी दौरान सुल्तानपुरी के पास लड़की की स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद लड़की कार के नीचे फंस गई और आरोपी लड़के करीब 13 किलोमीटर दूर तक इसको घसीटते रहे। कंझावला के जोंटी गांव के पास एक राहगीर ने लड़की की लाश को कार के नीचे फंसे हुए देखा कॉल की और पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here