हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में घर ...

    अबोहर में घर के बाहर से कार चोरी, जांच शुरु

    Abohar News
    Abohar News: अबोहर में घर के बाहर से कार चोरी, जांच शुरु

    शादी समारोह से आकर बाहर की थी खड़ी, सुबह देखा तो मिली गायब

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। Abohar News: शहर की नई आबादी में अज्ञात चोरों ने अल सुबह एक घर के बाहर से कार चोरी कर ली। सुबह जब कार मालिक को पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज जांचा जा रहा है। सिटी नंबर 2 पुलिस को दी शिकायत में राहुल नागपाल ने बताया कि वह शनिवार रात को रात करीब ढाई बजे एक विवाह समारोह से वापिस आया था व उसके बाद उसने कार घर के बाहर खड़ी कर दी। Abohar News

    सुबह देखा तो कार वहां से गायब थी। जिसके बाद उसने काफी तलाश की, लेकिन कार का कुछ पता नहीं चला। राहुल ने बताया जांच के बाद पता चला है कि कार सुबह 4 बजे तक वहां खड़ी थी जबकि उसके बाद चुराई गई। उधर, सिटी नंबर 2 पुलिस ने राहुल के बयानों पर आसपास में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु कर दिए है ताकि कार चुरानों वालों का पता चला सका। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– एसेंट कार-आल्टो की टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक गंभीर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here